लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पिटाई से घायल व्यक्ति ने लखनऊ में तोड़ा दम



सत्यबन्धु भारत

हरियांवा,हरदोई। हरियांवा थाना क्षेत्र के ग्राम उचवल में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार की सुबह खेत पर मजदूरी करने जा रहे युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लहलुहान कर दिया था। परिजनों ने घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान कल देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक का अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए गुस्साए परिजनों ने पिहानी उचवल मार्ग पर शव रख कर जाम लगाकर चारों युवकों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही सीओ हरियावां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया।




प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियांवा थाना क्षेत्र के ग्राम उचवल निवासी कमलेश (45) पुत्र रामचन्द्र शुक्रवार की सुबह खेत पर मजदूरी करने जा रहा था। तभी पुरानी रंजिश को मानते हुए गांव के ही रक्षपाल पुत्र रामभरोसे,धरमू पुत्र रक्षपाल,रामभरोसे पुत्र भल्ला,अखिलेश पुत्र रामभरोसे,धर्मपाल पुत्र रक्षपाल ने युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया था। परिजनों ने घायलावस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान कल देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव को उचवल पिहानी मार्ग पर रखकर रोड किया जाम। गुस्साए परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया इनकार मौके पर पहुंचे सीओ शिवराम कुशवाह व हरियांवा प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और शव का अंतिम संस्कार करवाने के लिए शव को सड़क से हटवाया। क्षेत्राधिकारी शिवराम कुशवाहा ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी,किसी भी दशा में आरोपियों को बख्शा नही जाएगा।