भगवा ध्वज हमारा अनादि गुरु: प्रेम

सत्यबन्धु भारत। राजा सिंह
बिछिया उन्नाव। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यक्रम मंगतखेड़ा में रविवार को आयोजित हुआ। जिसमे ध्वज पूजन उत्सव का शुभारंभ भारत माता, संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार और गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्यवक्ता के रूप में सुनील सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए,कार्यक्रम का कार्यभार संभाला। हिंदू संगठनों की स्थ व गुरु पूर्णभगवा ध्वज को संघ का गुरु बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में किसी व्यक्ति विशेष को गुरु का दर्जा न देकर भगवा ध्वज को गुरु माना गया है। उन्होंने भगवा रंग की भी व्याख्या की, तथा सभी ने बारी- बारी से पुष्प अर्पित कर ध्वज को नमन कर ध्वज पूजन किया। और भगवा ध्वज के विषय मे बताया कि भगवा ध्वज ही हमारा अनादि गुरु है। भगवान सूर्य के रथ पर यही भगवा ध्वज सूर्य की लालिमा लिए है। यही भगवा रंग हमारे त्यागी और बलिदानी ऋषि-मुनियों का वस्त्र रहा है। भगवा रंग त्याग का प्रतीक है।
इसके उपरांत वैश्विक महामारी से बचाव के लिए ग्राम ब्लॉक व शहर में सुरक्षा समिति की गठन की जानकारी दी। उनका कहना था,कि वैश्विक महामारी से पीड़ित किसी भी व्यक्ति के मदद के लिए इन समितियों का गठन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और देश को आगे बढ़ाने के लिए नित्य शाखा जाएं। संघ की शाखा मनुष्य निर्माण की शाला है। कार्यक्रम में दुख हरण सिंह, बबलू सिंह, सूरज सिंह ,जय नंद मीरा सिंह, लक्ष्मी सिंह दिव्या सिंह, हर्ष ,भानु, बउवा, रोहित, कल्लू, पप्पू,व सुमित सहित आदि ग्रामवासियों में स्वयंसेवकों ने ध्वज पूजन किया और संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
