
सत्यबन्धु भारत
लखनऊ दिनांक 13 अगस्त 2021 को हजरतगंज रॉयल कैफे के कलर सभागार में माध्यम सामाजिक संस्था के सौजन्य
से एपिक इवेंट्स की महिलाओं ने जोर शोर और उल्लास के साथ मनाया तीज का त्यौहार थीम थी “आया सावन झूम के” सावन की मस्ती सभी में दिखाई दे रही थी सभी महिलाएं हरे रंग के वस्त्रों में थी, मुख्य अतिथि के तौर पर लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया के और कार्यक्रम का आगाज किया गया
यहां सिंगिंग कंपटीशन डांस कंपटीशन और सावन क्वीन भी चुनी गई सावन क्वीन मुख्य आकर्षण रहा। बॉलीवुड
थीम सावन संबंधित गीतों पर नृत्य किया सावन आया मन भाया, सावन में मोरनी बनके, मैं तो छम छम नाचूं, चूड़ी मजा ना देगी कंगन मजा ना देगा, जैसे गीतों पर सब ने नृत्य प्रस्तुति दी, इसी श्रृंखला में अन्य महिलाओं ने कजरी और तीज के सावन संबंधित गीतों की प्रस्तुति दी इसमें 25 साल से लेकर 60 साल तक की महिलाओं ने भाग लिया और सभी ने रैंप वॉक पर अपने जलवे बिखेरे ।
प्रीति कुमार राखी सिंह
ने जूरी का कार्यभार संभाला l
कार्यक्रम की आयोजिका हेमा खत्री डायरेक्टर एपिक इवेंट ने कहा कि भारतीय संस्कृति का संरक्षण, संवर्धन ही हमें विश्व गुरु बनाएगा क्योंकि हमारी संस्कृति सभी को सुखी सभी को साथ लेकर चलने के
अतुलनीय विचारों वाली है। यही संस्कृति है जो प्रकृति से प्रेम करना सिखाती है। कोरोना काल मे अवसाद, तनाव से मुक्ति के लिए यह कार्यक्रम सैकड़ो महिलाओं के साथ आयोजित किया गया
सावन क्वीन की फर्स्ट रनर अप बनी
प्रियंका
द्वितीय रनर अप साध्वी
और सावन क्वीन का खिताब मिला शिखा सिंह को मिला। सिंगिंग कंपटीशन की विनर रहे मधु सक्सेना। डांस कंपटीशन की विनर स्नेहा शुक्ला रही।
साथ ही अन्य महिलाओं ने कई टाइटल अपने नाम किए अर्पिता
गुप्ता प्रीटी गर्ल
सनसाइन सोनल अग्रवाल, डॉक्टर स्वीटी श्रीवास्तव मनमोहिनी, सुरभी ग्रोवर, ब्यूटी विथ ब्रेन, मंजरी श्रीवास्तव, पार्टी की जान, दीप्ति अहूजा, अडोरेबल, पूजा श्रीवास्तव रूप की रानी, उपासना, फैसिनेटिंग के रूप
में विजेता बनी
कार्यक्रम में आये हुए सभी प्रतिष्ठित अतिथियों का लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया द्वारा सम्मान भी किया गया।
Advertisement

