
दीपक मिश्रा।सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। जनपद के पुरवा कोतवाली के गांव बिछिया मे मंगलवार दोपहर 20 वर्षीय एक बीएससी छात्रा ने बीमारी से तंग आकर आत्म हत्या कर ली l सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की विधिक कार्यवाही कर शव का पी एम के लिए भेज दिया है l कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव निवासी बिन्दा प्रसाद की बेटी अंजना 20 वर्ष बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी l एक माह से बीमारी के चलते दोपहर को घर के अंदर छत के हुक मे दुप्पटे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली l घटना के दौरान पिता धान की फसल मे खाद डालने गया था l माँ घर के बाहर अपने मवेशियो को चारा पानी कर रही थी l चारा पानी करने के बाद माँ ज़ब घर के कमरे गयी l अपनी बेटी को फांसी पर लटकता देख सन्न रह गयी l परिजनों की सूचना पर हल्का दरोगा शैलेन्द्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच कर शव की विधिक कार्यवाही कर पी एम के लिए भेज दिया है l परिजनों ने बताया मृतका एक माह से बीमार थी l अवसाद के चलते आत्म हत्या कर ली l मृतका की माँ उमाकांती सहित दो भाई सुरेंद्र व धर्मेंद्र के अलावा तीन बहने शादी शुदा हैl
