
सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के हरदोई पिहानी मार्ग पर ओवरब्रिज के निकट निर्माणाधीन मकान में एक युवक का शव लटकता मिला। शव को देखकर आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास मिले कागजात से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोनार थानाक्षेत्र के ग्राम नस्योली गोपाल निवासी प्रवेश कुमार पुत्र प्रेमचंद का शव देहात कोतवाली क्षेत्र के हरदोई पिहानी मार्ग पर ओवरब्रिज के निकट निर्माणाधीन मकान में लटकता देखा गया शव को देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान पास मिले कागजातों के रूप में की और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली प्रभारी द्वारा फोन से घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है तथा इस सम्बंध में मृतक के परिजनों ने किसी तरह के आरोप नही लगाए हैं,खबर लिखे जाने तक मृत्यु का कारण स्पष्ट नही हो सका था।
