लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

दाल कारोबारी के मुनीम को बंधक बनाकर डेढ लाख की लूट

दिनदहाड़े हुई लूट में पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग,घटना के जल्द खुलासे को लेकर टीम गठित



सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद

हरदोई। दिनदहाड़े शहर कोतवाली क्षेत्र में दाल व्यापारी के कर्मचारी से हुई लूट की घटना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस व सीओ सिटी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शहर कोतवाली के अंतर्गत रेलवेगंज क्षेत्र के नघेटा रोड स्थित दाल कारोबारी संजय गुप्ता की दुकान पर मुनीम मुकेश से दिनदहाड़े तीन अज्ञात लुटेरे डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दाल व्यापारी के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें 03 युवक देखे जा रहें है युवकों के हाँथ में देसी तमंचा भी देखने को मिला। तीनों युवकों ने दाल व्यापारी के कर्मचारी से दाल खरीदने के बहाने मौका पाकर बलपूर्वक लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक पैदल भाग गए। बहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले व कर्मचारी से घटना की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के अनुसार दिनदहाड़े हुई लूट की घटना में पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य हाँथ लगे हैं। घटना के जल्द खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। अविलम्ब घटना का खुलासा कर आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जाएगा।