लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सन्दिग्ध परिस्थितियों में युवक की फांसी लगाने से मौत

तीन वर्ष पूर्व आग से जलकर हुई थी पत्नी की मौत




सत्यबन्धु भारत। जोतेश अवस्थी

टड़ियावां,हरदोई। रविवार की रात थाना क्षेत्र के एक गांव में सन्दिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार गांव बक्खी पुरवा निवासी सर्वेश 38 वर्ष पुत्र स्व.हरिश्चंद्र जो अपनी माँ व तीन बच्चों काजल,कुन्नी एवं बादल के साथ रह रहा था।तीन वर्ष पूर्व पत्नी की आग से जलकर मौत हो गई थी।बड़ी बेटी काजल का विवाह हो चुका था।रविवार की रात गांव से उत्तर बबूल के पेड़ पर गमछे से फांसी लगा ली।जिससे उसकी मौत हो गई।शोमवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।काफी संख्या में लोग घटना स्थल पर इकट्ठे हो गए।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मृतक के घुटने जमीन से स्पर्श हो रहे थे। ऐसी स्थिति में लोग हत्या की आशंका ब्यक्त कर रहे हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पंचनामा भरकर शव को विच्छेदन के लिए भेजा।मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक सर्वेश शराब के नशे का लती था।अक्सर देर रात घर आता था।वहीं प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि परिजनों का कोई आरोप नहीं है।तहरीर मिलने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।