
दीपक मिश्रा।सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। जनपद बिछिया ब्लॉक परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव व चौरी चौरा शताब्दी समारोह को लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति पटल पर ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता ने माल्यार्पण कर आजादी के वीर सपूतों को स्मरण किया। साथ ही ब्लॉक परिसर में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गिरिजाशंकर की स्मृति प्रतीक माल्यार्पण किया व साथ मे उनके पुत्र श्याम लाल को माला पहनाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम के दौरान एडीओ पंचायत रवि शर्मा, खण्ड शिक्षाधिकारी एस के मौर्य, सीडीपीओ साजिद अंसारी,वरिष्ठ लिपिक रामकुमार व विधायक प्रतिनिधि मोहन सिंह तथा ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत अवस्थी, आंनद दीक्षित, रूपेश श्रीवास्तव, रणंजय सिंह ,महेश कुमार, अभिषेक वर्मा , दीपा विमल, किरण शुक्ला सहित कई ब्लॉक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
