लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस के सामने फांसी लगाने का किया प्रयास

एसपी अजय कुमार ने थाना प्रभारी को आरोपियों पर कार्यवाही के दिए निर्देश




सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

हरदोई। बुधबार को एसपी कार्यालय से चंद कदम दूरी पर प्रेस क्लब परिसर में खड़े एक पेड़ से मानसिक रूप से परेशान महिला ने अपनी साड़ी से फांसी लगाने लगी। महिला को फांसी लगाते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने दौड़कर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। पीड़ित महिला पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बूढ़ा गांव निवासी प्रमिला (35) बताया गया। पीड़ित ने बताया कि बिहार प्रान्त के जनपद जमुई थाना जमुई के गांव अमृतपुर की रहने बाली है। लगभग 15 बर्ष पूर्व उसकी शादी हरदोई जनपद के पिहानी थानाक्षेत्र के बड़ागांव नि0 विनोद के साथ हुई थी। महिला के दो पुत्री हैं। एक 07 बर्ष की दूसरी 05 बर्ष की। ससुरालीजन उसे लगातार आए दिन लगातार प्रताड़ित कर रहे है। सास-ससुर व देवर उसे घर से भगाने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी पिहानी पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही। वह शिकायत कर-कर के थक चुकी है। कोई सुनवाई ना होने पर परेशान होकर उसने जान देने का प्रयास किया। बहीं एसपी अजय कुमार ने तत्काल पीड़ित महिला के मामले में संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक पिहानी महेश चंद्र को आरोपियों पर कार्यवाही  कर महिला को न्याय दिलाए जाने के निर्देश दिए।