सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार
हरदोई। सनसनीखेज़ खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद से है जहाँ मानसिक रूप से सनकी नाबालिग युवक ने बड़े भाई और भांजे की सोते समय सिलेंडर से सिर कुचलकर बेहरहमी से हत्या कर दी। जनपद में दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक दोनो युवकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अबधेश(34) व उसका भांजा आसू (16) शहर कोतवाली क्षेत्र के विभूतिनगर में किराए के मकान में रहते थे। अबधेश का छोटा भाई अनमोल गांव में मजदूरी करता था रात को तीनों एक साथ सोए थे अचानक सनकी भाई ने घटना को अंजाम दिया है। मृतकों की पहचान अवधेश (34) निवासी बरगांवा कोतवाली बिलग्राम आरोपी का भाई, आशू (14) निवासी चुन्नीपुरवा कोतवाली शहर (आरोपी का भांजा) के रूप में हुई है। आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि हत्या करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है, आवश्यक जांच व आरोपी से पूंछतांछ की जा रही है।
