सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। महिला सशक्तिकरण के प्रति महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति प्रदेश सरकार द्वारा लगातार जागरूक किया जा रहा। इसी क्रम में हरदोई पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान चलाया गया। थानों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति, आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। इसी क्रम में शाहाबाद कोतवाली परिसर शाहाबाद में महिला सशक्तिकरण पर एक बैठक का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं वर्तमान समाज में अग्रणी भूमिका में है। ग्रामपंचायत से लेकर देश के शीर्ष स्तर पर महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। खेल, शिक्षा, चिकित्सा, कानून, प्रशासन हर स्तर पर महिलाएं नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आप सभी को भी बिना किसी भय के आगे बढ़ना होगा। प्रभारी निरीक्षक ने महिला उत्पीड़न पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला का कहीं से भी उत्पीड़न का प्रयास हो रहा है तो वह पुलिस को अवश्य सूचित करे। महिलाओं का पूर्ण सम्मान करते हुए पुलिस उत्पीड़न करने बालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करेगी।
