लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

उत्कर्ष कार्य करने पर मेडल देकर होमगार्डों को किया गया सम्मानित



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। कुंभ मेला में विभिन्न प्रकार की ड्यूटी के लिए बड़ी संख्या में होमगार्ड सेवकों को विभिन्न जनपदों से प्रयागराज भेजा गया था, इनमें हरदोई से भी 200 होमगार्ड्स जवानों को कुंभ मेले में अपनी पूरी इमानदारी और निष्ठा के साथ सकुशल संपन्न कराने के लिए कमांडेंट राघवेंद्र शुक्ला ने जनपद से भेजा था। अपने सीमित संसाधनों के बावजूद इन जवानों ने पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ अपने विभिन्न कर्तव्यों का पालन किया।

इन जवानों द्वारा ट्रैफिक ड्यूटी, भीड़ को नियंत्रित करने व श्रद्धालुओं को विभिन्न स्थानों पर भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। होमगार्ड जवानों के इस सराहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मैडल से सम्मानित किया गया। जिला कमांडेंट श्री शुक्ला ने इन जवानों को मैडल व प्रशस्ति पत्र प्राप्त कराकर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर कार्यालय में भारी संख्या में जवान उपस्थित रहे।