लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

महंगाई भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क पर उतरे कांग्रेसी



सत्यबंधु भारत। गुलशन सिद्दीकी

बीकापुर अयोध्या। काफी समय  से सुस्त पड़ी कांग्रेश मंगलवार को अपने पूरे जोश में नजर आई। कांग्रेश की महिला विंग ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने के  साथ मिशन 2022 में अपनी जोरदार उपस्थिति का आभास कराया। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम तहसील परिसर में घंटों नारेबाजी करता रहा। इस दौरान बगैर किसी लिखा पढ़ी के प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बनकर केवल देखता ही रह गया। घंटों तक चली हुड़दंग के बाद धरना व प्रदर्शन समाप्त करने का ऐलान करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्थानीय प्रशासन को चुनौती देते हुए सत्ता का एजेंट करार दिया। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य की योगी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए राज्य को भय भूख भ्रष्टाचार में धकेलने की की तोहमत लगाई। इससे पहले कांग्रेस की महिला अध्यक्ष उमा सिंह ने भी योगी सरकार को नाकारा घोषित करते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते किसान छात्र बेरोजगारों की सुधि लेने का काम योगी योगी सरकार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में महिलाओं की यह फौज तहसील से लेकर का जिले पर जाएंगी और बात नहीं बनी तो लखनऊ कुछ करने में भी गुरेज नहीं करेंगी। कार्यक्रम में मुख् रूप से कांग्रेसी नेता अशोक सिंह , शरद शुक्ला , उमा सिंह , पवन वर्मा , महमूद अहमद , राजकुमार सिंह सहित अनेक कांग्रेसी पदाधिकारी मौजूद थे।