लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

इनरव्हील के सहयोग से हरियावां शुगर मिल में आयोजित हुआ पौधारोपण कार्यक्रम



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। समाज सेवी संस्था इनरव्हील डीओडी हरदोई के द्वारा गुरुबार को डीसीएम शुगर मिल श्री राम लिमिटेड हरियावां के सहयोग से क्लब के वार्षिक अभियान वन वसुंधरा  के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अजय कुमार पुलिस अधीक्षक हरदोई मौजूद रहे। पौधारोपण के अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पूजा जैन ने बताया कि क्लब इस तरह के कई कार्यक्रम आयोजित कर चुका है व करता रहेगा जिससे आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ वातावरण प्रदान किया जा सके। इस मौके पर डीसीएम श्री राम लिमिटेड के इकाई प्रमुख प्रदीप त्यागी व साधना त्यागी, जॉइंट बीपी कमर्शियल एवं एडमिन राजेश श्रीवास्तव, जीएम सेफ्टी कौशलेंद्र सिंह, टेक्निकल हेड नवीन बंसल, अकाउंट हेड अरुण गुप्ता, हेड एचआर आलोक मिश्रा, इंजीनियरिंग हेड लक्ष्मीकांत करनवाल, हेड सेल्स देवेंद्र गोयल, हेड सिक्योरिटी एवं एडमिन रजनेश, सीनियर मैनेजर एचआर प्रवीण कुमार पाठक मौजूद रहे। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट चित्रा बाजपेई, सचिव सुप्रिया, कोषाध्यक्ष अनिता पांडेय, पारुल तिवारी, सोहनी दीक्षित, सुहाना जैन तथा नेहा नारायण उपस्थित रहीं।