
सत्यबन्धु भारत
लखनऊ। आयुर्वेद के विज्ञान के अनुसार, पीपल के पेड़ के हर हिस्से पत्ती, छाल, बीज और उसके फल में कई औषधीय लाभ होते हैं और इसका उपयोग प्राचीन काल से कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जा रहा है। अतः पीपल के लाभकारी गुणों को देखते हुए नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा एवं बीजेपी लखनऊ महानगर सह संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ गुंजन वर्मा ने पीपल के पौधे लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में लगाने का संकल्प लिया ऐसा
इसी क्रम में फाउंडेशन द्वारा बख्शी का तालाब क्षेत्र में 40 पीपल के पौधों का रोपण किया गया।
पर्यावरण को बचाने के इस नेक कार्य में फाउंडेशन की अध्यक्षा गुंजन वर्मा के साथ , उपाध्यक्ष रोली श्रीवास्तव , सचिव मोना वर्मा , उड़ान अकादमी की डायरेक्टर सरिता सिंह , बीनू , शिल्पी एवम सुमन ने उपस्थित होकर वृक्षारोपण के इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया।
