लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नगर आयुक्त अजय द्विवेदी की निगरानी में लखनऊ नगर निगम सीमांतर्गत सफाई अभियान जोरो पर


सत्यबन्धु भारत

लखनऊ नगर निगम सीमांतर्गत सफाई व्यवस्था को सुदृढ बनाने एवं बरसात के मौसम में फैलने वाले संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी जोन के एक-एक वार्ड में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। प्रत्येक जोन के लिए एक मुख्यालय स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया,  जिसमें मुख्यतः जोन-1 में श्री अमित कुमार अपर-नगर आयुक्त द्वारा जे0सी0बोस, जोन-2 में डा0 अर्चना द्विवेदी अपर-नगर आयुक्त द्वारा ऐशबाग वार्ड, जोन-3 श्री राकेष यादव द्वारा अयोध्यादास प्रथम, जोन-4 में श्री अरविंद राव संयुक्त निदेषक (प0क0) द्वारा चिनहट द्वितीय वार्ड, जोन-5 में श्री महेष चन्द्र वर्मा मुख्य अभियंता द्वारा सरोजनी नगर वार्ड, जोन-6, श्री विषम्भर बाबू मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा न्यू हैदरगंज द्वितीय वार्ड, जोन-7, श्री अषोक सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी द्वारा शहीद भगत सिंह वार्ड एवं जोन-8 में डा0 सुनील रावत  द्वारा ट्राॅसपोर्ट नगर में विषेष सफाई कार्यों का सघन पर्यवेक्षण किया गया। इस विषेष सफाई अभियान में 672 सफाई कर्मचारियों के द्वारा 220 नालों/नालियों की सफाई कराकर सिल्ट निकाली गयी जिसको मौके पर से हटवाया गया। अभियान में लगभग 67 मिट्रिक टन कूड़े का उठान करते हुए 27 स्थलों को गार्बेज मुक्त कराते हुए 234 अवैध रूप से लगाये गये हाॅर्डिग्स/बैनर हटाये गये।

नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी द्वारा जोन-4 के विजयंत खण्ड एवं विक्रांत खण्ड की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय डाॅ अरविन्द राव, सयुक्त निदेशक (प0क0), जोनल अधिकारी श्री सुजीत श्रीवास्तव मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान विक्रांत खण्ड-1 एवं विजयंत खण्ड की सडकों पर जगह-जगह पर मलवा के ढेर लगे हुये थे साथ ही पास मे बहता हुआ नाला लगभग पूरी तरह कूडा एवं मलवा से भरा पाया गया जिस पर नगर आयुक्त द्वारा प्रभारी नगर अभियंता श्री सुरेश मिश्रा को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि निरीक्षण के दौरान भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। 

इसी प्रकार जोन-7 में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री अशोक सिंह द्वारा सफाई कर्मचारियों के उपस्थिति की गणना करायी गयी। कार्यदायी संस्था मेसर्स लायन सिक्योरिटी गार्ड के माध्यम से योजित सफाई कर्मियों की उपस्थिति की जाॅंच में 75 में से मात्र 60 सफाई कर्मी ही उपस्थित पाये गये, जिसके दृष्टिगत मे0 लायन सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज पर रू0 50,000/- का अर्थदण्ड आरोपित किये जाने की संस्तुति की गयी।

उक्त के अतिरिक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जोन-8 के ट्रांसपोर्टनगर में आर0टी0ओ0 कार्यालय के आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जगह-जगह सफाई कर्मी झाड़ू लगाते पाये गये, परन्तु दुकानदारों द्वारा बार-बार सड़क के किनारे कूड़ा फेका जा रहा था, जिस पर क्षेत्रीय ईकोग्रीन वार्ड मैनेजर द्वारा अवगत कराया गया कि यहाॅं पर लगभग 1200 छोटी-बड़ी दुकाने हैं, परन्तु केवल 60 लोग ही ईकोग्रीन को कूड़ा देते हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आस-पास के लगभग 50 दुकानदारों से इस सम्बन्ध में पुष्टि की गयी तो सभी दुकानदारों ने बताया कि यहाॅं ईकोग्रीन के वाहन कूड़ा नहीं लेते हैं, जबकि हम सभी चाहते हैं कि यह हमारे यहाॅं से कूड़ा ले जायें, जिसके दृष्टिगत मेसर्स ईकोग्रीन संस्था पर कार्यों में लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन कर प्रश्नगत स्थल से कूड़ा न लेने के कारण रू0 1.00 लाख का अर्थदण्ड प्रस्तावित किया गया।