
सत्यबन्धु भारत
बीघापुर उन्नाव। धानीखेड़ा में आयोजित वैक्सीनेशन सेंटर पर सिपाही ने पत्रकार व उसके परिजनों से अभद्रता करते हुए कहा कि हटो नहीं तो थप्पड़ मार दूंगा। अभद्रता करने वाला सिपाही बारासगवर थाना क्षेत्र की ऊँचगॉव चौकी में तैनात है ।पत्रकार ने थाने पहुंच कर मामले की लिखित शिकायत की है।बारासगवर थाना क्षेत्र के धानीखेड़ा में सोमवार को कोविड टीकाकरण का कैम्प आयोजित किया गया था।कैम्प में परिजनों के साथ टीका लगवाने पहुंचे दैनिक हिंदी समाचार पत्र के रिपोर्टर सुमित द्विवेदी लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे तभी मौके पर पहुंचे थाना क्षेत्र की ही चौकी में तैनात सिपाही विष्णु ने पत्रकार से अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए उन्हें कहा कि यहाँ से हटो नही तो थप्पड़ मार देंगे।जिस पर वहां मौजूद पत्रकार के घर की महिलाओं ने विरोध किया तो वह उनसे भी बतमीजी करने लगा और वहाँ से भगा दिया।घटना की जानकारी जब पत्रकार ने अपने साथियों को दी तो पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया उन्होंने थाने पहुंच कर उक्त बेलगाम सिपाही की लिखित शिकायत की ,वहीं उच्चाधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी।घटना को लेकर बीघापुर के पत्रकारों ने भी बैठक कर कड़ी भर्त्सना कर दोषी पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित करने की मांग की । प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि उक्त सिपाही को बुलाकर कड़ी चेतावनी दी।सिपाही ने बताया कि पहचान नहीं पाया और वह माफी भी मांगने को तैयार है।
