
सत्यबन्धु भारत। रजत अवस्थी
उन्नाव । 166 भगवंत नगर विधानसभा से सपा नेता अजीत सिंह (बॉबी) ने अपने लालकुआं कार्यालय से साइकिल रैली का नेतृत्व किया, रैली में हजारों की संख्या में समर्थको ने शामिल होकर, अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, रैली लालकुआं से घाटमपुर, बीघापुर होते हुए वापस लालकुआं तक निकाली गई,
रैली के बाद, अजीत सिंह (बॉबी) ने मीडिया से बात भी की, उन्होंने कहा कि, मौजूदा सरकार गरीबों को रुलाने का कार्य कर रही है, गरीब किसान कम एवं अनुचित दामों पर अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं, आवारा पशुओं की लगातार बढ़ती संखया किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं, औरतों पर हो रहे उत्पीड़न की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है, पुलिस अपनी मनमानी करती है, सम्मानित व्यक्ति थाने जाने से डरता है, युवाओं को रोजगार देने में भी सरकार विफल रही है, उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी 350 प्लस सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाएगी, साथ ही उन्होंने रैली में शामिल सभी कार्यकर्ताओं एवं शामिल सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।
