लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मुस्तैदी में शिथिलता और नेम प्लेट न मिलने पर आरक्षी पर कार्रवाई



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। थाना कोतवाली शहर के बड़ा चौराहा पर ट्रैफ़िक ड्यूटी को चेक किया गया। 2018 बेच के आरक्षी महेन्द्र कुमार टर्न आउट (वर्दी) निम्न कोटि का पाई गई, मुस्तैदी में शिथिलता, साथ ही नेम प्लेट भी धारण नहीं किए हैं। इन्हें अर्दली रूम में तलब कर दण्डित किया। जबकि वहीं पर तैनात होमगार्ड मलिखे वर्मा का टर्न आउट उत्कृष्ट, मुस्तैदी चुस्त एवं व्यवहार उच्च कोटि का पाया गया। इन होमगार्ड को रूपया 1,000/- के नक़द ईनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। इन सबका पर्यवेक्षण कर रहे ट्रैफ़िक इंस्पेक्टर विनोद यादव को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए व्यक्तिगत पत्रावली पर चेतावनी प्रदान की जा रही है। यह जानकारी एसपी अजय कुमार ने मीडिया को दी।