
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव औरास। एक ओर जहाँ सरकार सड़को को गड्डा मुक्त करने के लिये प्रयासरत है वही दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग सरकार के प्रयास को लगातार विफल करने में लगा हुआ है !मामला औरास विकास खण्ड के सी सी चौराहा से पुरथ्यावा गांव का हैं जहाँ पर राहगीरों को सड़क पर चलते हुए गिर जाना कोई बड़ी बात नहीं है कई सालों से ख़राब पड़ी इस सड़क की ओर किसी भी प्रतिनिधि या अधिकारी का ध्यान नही है! बड़े बड़े नेता आकर इस गड्ढों भरी सड़क से निकलते हुए चले जाते हैं और उफ तक नही करते! बताया इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों व नेताओं को अवगत भी कराया है लेकिन किसी ने इस समस्या की ओर ध्यान देना उचित नहीं समझा! ग्राम वासियों ने संयुक्त रूप से इस सड़क को जल्द से जल्द बनवाने की मांग करते हुए कहा कि हम लोग शिकायत करते करते थक गये है और कीचड़ व गड्ढों से निकलने को मजबूर है ! अब देखना यह होगा कि क्या समस्या को संज्ञान में लिया जाएगा या फिर हमेशा कि तरह नजरअंदाज कर दिया जाएगा
