सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी के पास चरस के साथ एक ब्यक्ति को पुलिस ने धरदबोचा। उ0नि0 कप्तान सिंह व का0 राहुल सिंह जुर्म रोकथाम के लिए मौलागंज क्षेत्र में गश्त कर रहे थे उसी समय मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति कांशीराम कालोनी के पास चरस बेच रहा है यदि जल्दी जाएं तो पकड़ा जा सकता है। उ0नि0 कप्तान सिंह हमराही सिपाही के साथ कांशीराम कालोनी चौराहे पहुंचे तो एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने दौड़कर युवक को पकड़कर उसका नाम पता पूंछा तो उसने अपना नाम विशाल पुत्र कालिका प्रसाद वर्तमान नि0 कांशीराम कालोनी थाना शाहाबाद बताया। तलाशी के दौरान युवक की जेब से 40 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लोगों को चरस बेंचता है। पुलिस ने 50 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी पर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
