लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। बारासगवर थाना क्षेत्र के पचीसा में मारपीट में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।मामले में पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने से आक्रोशित परिजन मृतक का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे ,जिसके बाद पुलिस ने मृतक के भतीजे से प्रार्थना पत्र लेकर आरोपियों पर दर्ज धारा 308 को 302 में तरमीम कर दिया तब जाकर परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए।जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।इस दौरान कोई विवाद न उत्पन्न हो इसके लिए गांव में कई थानों के फोर्स तैनात कर दिया गया था जो अंतिम संस्कार के बाद हटा लिया गया।

ज्ञात हो कि 8 अगस्त को मृतक मतोले पुत्र मन्ना यादव का उनके पड़ोसी से सहन को लेकर विवाद हुआ था जिसमें मतोले के सिर में किसी भारी चीज के प्रहार से गंभीर चोट आई थी। परिजन उसका इलाज कानपुर के हैलट में करा रहे थे जहाँ गुरुवार 12 अगस्त को उसकी मौत हो गई।प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले में कुल 8 लोग जिसमे दिलीप ,मालती,बिट्टन, संगीता, रोहनी, मोहनी, राजेंद्र, राजेश को नामित किया गया है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

सपा नेता कृपाशंकर सिंह व अजीत सिंह बॉबी ने मृतक के घर पचीसा पहुँच कर ढाँढस बँधाया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।कृपा शंकर ने कहा कि वह दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे।