30 लीटर अवैध शराब,04 शराब भट्टियां बरामद व 300 कि0ग्रा0 लहन नष्ट

सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
बघौली,हरदोई। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के आदेश एवं जिलाधिकारी हरदोई एवं पुलिस अधीक्षक ,हरदोई के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 11-08- 21 को थाना बघौली के ग्राम मुनेंद्र पुरवा में आबकारी एवं पुलिस की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान सघन तलाशी में गांव के बाहरी स्थानों से लगभग 30 लीटर कच्ची शराब तथा लगभग 300 किलोग्राम लहन एवं चार भठियां बरामद हुई ।आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कुल 2 अभियोग पंजीकृत किए गए। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- एक सदर राम अवध सरोज तथा थाना बघौली पुलिस टीम से उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह मय टीम मौजूद रहे।
