कस्बे में चोरी की घटना से कोतवाल का पारा हाई आधी रात को निकलेंगे कोतवाल, जांचेंगे पुलिसवालों की गश्त
सत्यबन्धु भारत
पिहानी,हरदोई। कस्बे मे बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों दो दुकानों का शटर का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। सामान चोरी करने में असफल चोरों ने ₹5000 की नगदी पार करने में सफल रहे । दुकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए गए तहरीर में दुकानदार राहुल पाल ने बताया कि मेमर्स उमा ट्रैक्टर के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार को शाम 7:30 बजे शटर में ताला लगाकर अपने घर दुल्लापुर चला गया था। वहीं दूसरी ओर गोपामऊ रोड पर अंकित मेडिकल स्टोर का भी शटर के ताले टूटे मिले। बहीं कस्बे में चोरी की घटना होने से कोतवाल का पारा हाई हो गया। हाइवे और कस्बे की बाजारो में आधी रात से भोर तक गश्त करने के साथ ही अपने प्वाइंट पर तैनात पिकेट और बीट सिपाहियों की चेकिंग स्वयं कोतवाल करेंगे। गैरहाजिर मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। रात में सडको और बाजारो में संदिग्ध हालात में बेवजह घूमने वाले लोगों को भी पुलिस हिरासत में लेकर पहचान होने के बाद ही छोड़ेगी। यही नहीं सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी हाइवे और बाजारो में घूमकर आपराधिक किस्म के लोगों की पड़ताल करेंगे।
शुक्रवार को कोतवाल महेश चंद्र ने स्टाफ मीटिंग करते हुए सभी बीट सिपाहियों व हल्का इंचार्ज से अपने-अपने इलाके में रात के समय में भ्रमणशील रहने के लिए कहा है। कोतवाल रात की गश्त में लगे पुलिसकर्मियों को उनके कार्य के बारे में समझाएंगे। साथ ही ड्यूटियों की चेकिंग भी करेंगे। ताकि कोई पुलिसकर्मी रात में ड्यूटी स्थल से गायब न रहे। जिससे रात के समय में होने वाली घटनाएं जैसे चोरी,नकबजनी, लूट आदि को रोका जा सके। सिपाहियो रात 12 बजे से चार बजे तक अपने अपने इलाकों में भ्रमण करने का निर्देश दिया है। ये अधिकारी रात्रि गश्त ड्यूटी में लगे पुलिस बल को भी ब्रीफ करेंगे। साथ ही भ्रमण के दौरान ड्यूटियों को चेक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। सभी अधिकारियों को अपना लोकेशन भी कंट्रोल रूम को नोट कराना होगा। कोतवाल का मानना है कि ऐसा करने से होने वाली घटनाओं चोरी, नकबजनी, लूट आदि पर लगाम लगाया जा सकता है। साथ ही लापरवाही मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
