लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि



सत्यबन्धु भारत

बिलग्राम,हरदोई। बिलग्राम ब्लाक परिसर मे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रधांजलि अर्पित कार्यक्रम हुआ जिससे  पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह  याद कर पुष्प अर्पित किये गये व ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह ने बताया इस दिन राजधानी लखनऊ में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है वही जिलामहामंत्री हिन्दू जागरण मंच कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि स्व. कल्याण सिंह  सबसे बड़े राम भक्त  हुए उन्होंने ने मुख्यमंत्री पद का मोह नही किया और खुद सारी जिम्मेदारी ली और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और वह गांव, गरीब व किसानों के नेता थे। बाबूजी सदैव पं.दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा प्रशस्त अन्त्योदय पथ के अनुगामी रहे। वह जन नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ही विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों व सार्वजनिक जीवन में गांव, गरीब, किसान, दलित, पिछड़ों सहित सभी वर्गों के लिए काम किया और उनसे सदैव जुड़े भी रहे। पार्टी के कार्यकर्ता, नेता, पदाधिकारियों के साथ ही आम जनमानस भी बाबूजी के निधन जाने से दुःखी है। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मदन सिंह , जिला महामंत्री हिन्दू जागरण मंच कौशलेंद्र प्रताप सिंह गुड्डा,पूर्व प्रधान राजन मिश्रा, प्रधान राम राज सिंह, प्रधान मुदस्सिर सुलेमान, रवि सिंह मंडल अध्यक्ष, शाशिकान्त नीलू मिश्रा व तमाम ब्लॉक के अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद रहे।