लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अवैध खनन में मुख्य आरक्षी निलंबित

 ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने की बड़ी कार्यवाही




सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार

बेहटा गोकुल,हरदोई। जिले में आर्थिक लाभ लेकर मिट्टी और बालू का अवैध खनन कराने के आरोप में एसपी अजय कुमार ने बेहटा गोकुल थाने में तैनात एक मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया है। जिले में अवैध खनन रोकने के लिए डीएम अविनाश कुमार और एसपी अजय कुमार सख्ती दिखा रहे हैं।  एसपी अजय कुमार ने बताया। कि बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में मिट्टी और बालू के अवैध खनन के मामले में थाने में तैनात एक मुख्य आरक्षी नरेंद्र पाल और एक व्यक्ति के बीच वार्ता का ऑडियो वायरल होने पर इसकी प्रथम जांच एसपी ने सीओ सिटी विकाश जायसवाल को सौंपी थी।  जांच के दरमियान ही मुख्य आरक्षी नरेंद्र पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। और जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।