लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बुजुर्ग महिला के द्वारा झंडा फहराकर विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस



सत्यबन्धु भारत। सर्वजीत

मोहम्मदी खीरी। मोहम्मदी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोकन के प्राथमिक विद्यालय मे अध्यापकों व अध्यापिकाओं ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल के सभी बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल में मां सरस्वती और महात्मा गांधी का फोटो रखकर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर ध्वजारोहण एक बुजुर्ग माता जी के द्वारा किया गया। सभी बच्चों ने ताली बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया और भारत माता के जयकारे लगाए। उनका ध्वजारोहण करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ उनको आगे शिक्षा के लिए बढ़ाया जा सके। इस मौके पर प्रधानाध्यापक व समस्त अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रही।