लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी विभाग की अवैध कच्ची शराब पर छापेमारी लगातार जारी


सत्यबन्धु भारत।सी वी आज़ाद

हरदोई। हरदोई डीएम व एसपी के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे  प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज थाना माधौगंज के दौलतयारपुर में आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान सघन तलाशी में 60 लीटर कच्ची शराब मौके से बरामद हुए शराब को कब्जे में लिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 4 अभियोग पंजीकृत किए गए। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक बिलग्राम अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक सवायजपुर जितेंद्र प्रताप सिंह मय आबकारी टीम एवं पुलिस टीम में थाना माधोगंज की पुलिस टीम मौजूद रहीं।