लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

टड़ियावां में अतिक्रमण का साम्राज्य , जाम के झाम से परेशान कस्बा वासी



सत्यबन्धु भारत। जोतेश अवस्थी

टड़ियावां,हरदोई। टड़ियावां कस्वे में लम्बे समय से स्थानीय दुकानदारों के अतिक्रमण के चलते पशु चिकित्सालय से लेकर टड़ियावां चौराहा,हरिहरपुर व गोपामऊ मार्ग एवं लिलवल मार्ग पर पूरी तरह अतिक्रमण का साम्राज्य है।सम्बन्धित जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।जिसके चलते जाम के झाम से अक्सर कस्बा व क्षेत्रवासी एवं राहगीर परेशानियों का सामना करने के लिए विवश हैं।बताते चलें कि टड़ियावां चौराहे पर आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है क्योंकि यहां पर  अवैध तरीके से दुकानों के आगे पडे टीनशेड बसों और टेंपो ऑटो रिक्शा को मनमाने तरीके से वाहनों को खड़ा करना तथा दुकानदारों द्वारा रोड सीमा तक अवैध तरीके से दुकाने लगाना जिस कारण यहां पर आए दिन जाम लगा रहता है। जिससे यहां  राहगीरों को निकलने में परेशानी उठानी पड़ती है।और आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।स्थानीय पुलिस से लेकर अन्य आलाधिकारियों का आवागमन भी इसी मार्ग व चौराहे से होता रहता है।किन्तु इस समस्या पर किसी की नजर नहीं पड़ी।अभी चंद दिन पूर्व महामहिम राज्यपाल महोदया के क्षेत आगमन पर सम्बन्धित जिम्मेदारों द्वारा आनन फानन सारा अतिक्रमण हटवा दिया गया था।जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी।किन्तु उसके बाद उन्हीं अतिक्रमणकारियों द्वारा पुनः फुटपाथ तक कब्जा जमा लिया गया। स्थानीय प्रशासन देखकर भी अनजान बना हुआ है। लोगों का कहना है कि काश हर महीने एक बार महामहिम का आगमन हो जाया करे।