
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। बीघापुर बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर निवासी धर्मराज उर्फ बबलू वर्मा का 14 वर्षीय पुत्र नितिन ने घर में छत के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। सुमेरपुर निवासी धर्मराज का 14 वर्षीय पुत्र नितिन घर के कमरे को अंदर से बंदकर छत में पड़े कुंडे में रस्सी से लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली घर में मौजूद माता रेनू ने कमरे में पुत्र को रस्सी से लटका देख लोगो की सहायता से पुत्र को उतारा परिजन आनन फानन बाइक में लेकर चिकित्सालय गए जहां डॉक्टर ने मृत नितिन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने थाने में कोई सूचना नहीं दी और बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया
