
सत्यबन्धु भारत। जवेद
हरियावां,हरदोई। रिश्तों को शर्मसार करने बाली घटना सामने आई है। निर्दयी देवर ने ही अपनी ही भाभी की धारदार हत्या हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद खुद को भी आरोपी ने घायल कर दिया। बहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंभीर हालत में घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, बहीं पुलिस हत्याकांड की वजह तलाशने में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समय 09:00 बजे ग्राम जलालपुर में सुनीता उर्फ कुसुमा उम्र 32 पत्नी कौशल किशोर को उसके देवर रामसागर उर्फ कल्लू पुत्र रामभरोसे ने घर के बटवारे को लेकर विवाद के चलते मठिया से गर्दन पर वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी आरोपी ने स्वयं की गर्दन को भी टिन से काट लिया था जिसे उपचार हेतु पुलिस सुरक्षा में हरदोई भेजा गया सूचना पर मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी अनिल कुमार यादव क्षेत्राधिकारी शिवराम कुशवाहा हरियावां थाना प्रभारी अरविंद सिंह सहित भारी पुलिस बल घटनास्थल का निरीक्षण किया।
