
सत्यबन्धु भारत। रंजीत कुमार चौरसिया
अम्बेडकरनगर । आगामी मोहर्रम पर्व के अवसर पर किसी भी तरह के जुलूस व सार्वजनिक सभा पर कोरोना काल के कारण सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मद्देनजर यूपी सरकार के द्वारा जारी हुई मोहर्रम पर्व की गाइड लाइन के अनुसार ही मनाने की अपील टांडा ताजियादार कमेटी के सचिव सैय्यद रईसुल हसन के द्वारा की गई। पिछले वर्ष के भांति ही सरकार के गाइड लाइन के अनुसार मोहर्रम का पर्व मनाया जायेगा। मुहर्रम पर्व पर अजादरों द्वारा निकलने वाले जुलूस को सरकार के गाइड लाइन के अनुसार स्थगित किया गया। वहीं पुलिस प्रशासन को हर तरह से मुहर्रम के पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु जरूरी दिशा निर्देश सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिया गया है। साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है। और साथ ही स्वास्थ विभाग को भी हर स्थित से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। टांडा ताजियादार कमेटी के सचिव सैय्यद रईसुल हसन ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार मुहर्रम के पर्व को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु तत्पर हैं और हर तरह से प्रशासन के सहयोग के लिए भी। वहीं टांडा ताजियादार कमेटी भी प्रशासन से समुचित व्यवस्था व सहयोग की अपेक्षा करती है।
