लखनऊ। नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा गुंजन वर्मा का सह संयोजक NGO प्रकोष्ठ भाजपा के पद पर हुआ मनोनयन
सत्यबन्धु भारत
अभी हाल ही में भाजपा के कई प्रकोष्ठों की घोषणा की गई है जिसमें संयोजक एवं सह संयोजक पद पर लोगों को मनोनीत किया गया है इसी के अंतर्गत समाज में अपने अभूतपूर्व योगदान और कार्यकलापों को देखते हुए नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा गुंजन वर्मा को एनजीओ प्रकोष्ठ का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके लिए गुंजन वर्मा ने शीर्ष नेतृत्व को अपना आभार व्यक्त किया है और कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन जन में पहुचाने के लिए अपने सामर्थ्यनुसार पूरी तरह समर्पित रहूंगी।
आपको बता दें कि गुंजन वर्मा नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष ने कोरोना कालखंड में बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य समाज के लिए किया है जिसके लिए वह लखनऊ में कई मंचो पर सम्मान भी प्राप्त कर चुकीं है।



