सत्यबन्धु भारत। जोतेश अवस्थी
टड़ियावां,हरदोई। टड़ियावां रीजन के ग्राम पुरवा देवरिया में प्रगतिशील किसान अरविंद कुमार के खेत पर विधिवत पूजन अर्चन के साथ हरियावां चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव तोमर एवं प्रगतिशील किसानों की मौजूदगी में प्रथम मानसून गन्ना बुआई का शुभारंभ किया गया। जिसमें महाप्रबंधक के द्वारा किसानों को बताया गया कि मानसून गन्ना बुआई का यह बहुत उपयुक्त समय चल रहा है। किसानों को लाइन से लाइन की 4 फीट की दूरी पर गन्ना बुआई करना चाहिए। इसके साथ ही गन्ने की सहफसली खेती मटर लहसुन प्याज मिर्च आदि की भी बुआई करके किसान दोहरा लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने कृषक भाइयों से अनुरोध किया कि 0238 प्रजाति में लाल सड़न बीमारी दिखाई देने लगी है।यदि किसान भाई के खेत में इसके लक्षण दिखाई पड़े तो तत्काल अपने संबंधित गन्ना सुपरवाइजर को इसकी सूचना दें।तथा किसान भाई अपनी गन्ना बीज की नर्सरी अवश्य तैयार करें।इस मौके पर जोनल इंचार्ज दीपक सिंह व गन्ना सुपरवाइजर शिवपाल वर्मा व अनेक कृषक गण मौजूद रहे।

