लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

श्रीराम सेवा संस्थान में राम मन्दिर निर्माण के एक वर्ष पूरा होने पर हिन्दू मुस्लिम ने मनायी खुसी


सत्यबन्धु भारत

अयोध्या। मुस्लिम रास्ट्रीय मंच एवं सम्मानित मुस्लिम भाईयों के सहयोग से हाजी सईद अहमद संयोजक मुस्लिम रास्ट्रीय मंच की अध्यक्षता में करोड़ो सनातनियों के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जन्मस्थली अयोध्या में मंदिर भूमि पूजन के प्रथम वर्षगाठ पर विधिविधान व हनुमान चालीसा पाठ के साथ प्रसाद वितरण किया गया।   कार्यक्रम के विषय में प्रकाश डालते हुए डॉ अनिल सिंह ने बताया कि भगवन राम हम सबके पूर्वज हैं। भारत के प्रत्येक निवासियों का डी एन ए एक है चाहे वह किसी भी मत संप्रदाय का हो सबके सब उन्हें अपना नायक मानते हैं। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज का कार्यक्रम भी है जिसे सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय  द्वारा सभी स्वीकार करते हैं। मैं धन्यवाद के रूप में यसस्वी प्रधानमन्त्री माननीय मोदी व योगीजी को देना चाहूँगा जिन्होंने भारतीय इतिहास में अपनी उपस्थिति राममंदिर निर्माण के साथ दर्ज कराया।हाजी सईद अहमद ने कहा कि प्रभु राम सबके हैं, हम सब उनके वंसज हैं। राममंदिर के निर्माण को लेकर क्या क्या नहीं किया। कुछ कट्टरपंथी लोगों को हम सब अभी तक झेल रहें हैं जो नाममात्र के हैं जो समय के साथ सुधर जायेंगे। हम धन्वाद मा. मुख्यमंत्री को देना चाहेंगे जिनके अथक प्रयासों से यह महत्कार्य संभव हो सका। कार्यक्रम में मुख्या रूप से रिजवान गांन्धी ,सलमान शेख, सैयद गुलाम असरफ, शावना शेख असि. प्रो. बालकराम शर्मा, सुनील गुप्ता ,शिवम मिश्र, बशीर अहमद नासिबुल्लाह, अरमान अली , इस्लाम अली, सलमान गाँधी  आदि मौजूद रहे।


   -  डॉ अनिल कुमार सिंह

 अवध प्रान्त परभारी- मुस्लिम रास्ट्रीय मंच