सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। जनपद बांगरमऊ कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान लगातार बांगरमऊ की जनता की सेवा करने के लिए समाजवादी पार्टी के युवा नेता शशांक शेखर शुक्ला का जनता ने अभिवादन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। बांगरमऊ में आयोजित सम्मान समारोह में पवन गुप्ता जी ने शाल उढ़ाकर शशाँक शेखर शुक्ला का स्वागत किया।
आपको बता दे की कोरोना की दूसरी लहर के दौरान, शशाँक शेखर शुक्ला ने बांगरमऊ विधान सभा के अंतर्गत आने वाले तीनो सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रो में 12 ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर्स प्रदान किये। इसी के साथ सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रो को 20 ऑक्सीमीटर भी प्रदान किये गए हैं ।इसके इलावा, शशाँक शेखर शुक्ला बांगरमऊ विधान सभा में 5000 से ज्यादा परिवारों को मेडिकल कैंप लगाकर औषधि किट बाँट चुके हैं। कोरोना की पहली लहर में भी शशाँक शेखर शुक्ला ने बांगरमऊ के 2000 से ज्यादा परिवारों को महीने भर का राशन प्रदान किया था तथा नवजात शिशुओं की माताओं को पौष्टिक शिशु आहार भी प्रदान किया था। इस के बारे में बताते हुए डॉक्टर शशांक शेखर शुक्ला ने कहा कि करोना से लड़ाई में वो अपनी कर्मभूमि बांगरमऊ की जनता के साथ खड़े हैं और अपने परिवार की तीन पीढ़ी की सेवा की परम्परा को वह आगे बड़ा रहें हैं। इस अवसर पर उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना काल में देश सेवा की भावना उनमे भारतीय वायु सेना की ट्रेनिंग ने जागृत की व जनसेवा की प्रेरणा उन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आवाह्न से मिली। उनका मार्गदर्शन पूर्व सांसद अन्नू टंडन जी तथा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने किया | इस मौके पर उन्होंने बाँगरमऊ की जनता से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंंसिग बनाये रखने की अपील की जिससे बाँगरमऊ तीसरी लहर के प्रकोप से बच सके |
इस मौक़े पर समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाती विभाग के बांगरमऊ ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, पवन गुप्ता, डा. जगदेव गौतम, बबलू यादव, रणवीर कुशवहा, किशन यादव, अजीत तथा अन्य साथी मौजूद थे।
