
सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद, हरदोई। देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों के विरोध में विपक्षी दलों द्वारा आए दिन विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है. इसी श्रृंखला में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज शहर में पैदल यात्रा निकाली। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।भावी प्रत्याशी डॉ अजीमुशान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार,बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरकर सरकार का विरोध किया।
