
सत्यबन्धु भारत । मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर शाहाबाद बासितनगर मार्ग पर दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का मामला दर्ज कर लिया गया है। चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक कोई लुटेरा की गिरफ्त में नही आ सका।
आपको बता दें पचदेवरा व पाली क्षेत्र के बाद शाहाबाद थाना क्षेत्र में लूट की बारदात होने से लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है। दिनदहाड़े एक लाख पैंतीस हजार रुपए व एक टेबलेट, एक बायोमेट्रिक मशीन लूट के सिलसिले में बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बरजन निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार को संगम मीटिंग व पैसे का कलेक्शन करके भदासी रोड पर जा रहा था। उसके साथ ट्रेनिंग स्टाफ के संदीप कुमार भी थे। भदासी के निकट नगरपालिका बोर्ड के पास दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने असलह के बल से उन्हें रोक लिया। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए। पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में एक लाख 35 हज़ार रुपए की नकदी, एक पीसी टेबलेट व एक बायोमेट्रिक मशीन थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की लगातार तलाश कर रही है। पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चैकिंग लगाकर संदिग्धों से पूंछतांछ भी की गई।
