लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग चौकीदार की दर्दनाक मौत



सत्यबन्धु भारत ।अंकित वर्मा

कछौना,हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हथौड़ा रोड पर गैसिंगपुर के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वली मोहम्मद निवासी गैसिंगपुर किसी कार्य से जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेक्टर टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। अचानक हुए हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक बिधिक कार्यवाही की जाएगी।