
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। विकासखंड बीघापुर की ग्राम सभा दुन्दपुर मवैया के एक दर्जन अंत्योदय कार्ड धारकों ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कोटेदार के ऊपर कम राशन देने व चीनी न देने का आरोप लगाया है वही कार्ड धारको ने मुख्यमंत्री, रसद एवं खाद्य मंत्री, जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को भी शिकायती पत्र भेजा है।
विकासखंड बीघापुर की ग्राम सभा दुन्दपुर मवैया निवासी माया देवी, कृष्णा कुमारी, सरला देवी, चंद्रावती, चन्दन लाल,आरती ,मूंगफली, नरेंद्र कुमार आदि ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी अंकित शुक्ला को शिकायत पत्र देते हुए आरोप लगाया कि गांव का कोटेदार काली दीन अंत्योदय कार्ड धारकों को शासन द्वारा स्वीकृत चीनी नहीं दे रहा है वहीं 35 किलो राशन के स्थान पर 14 किलो चावल 19 किलो गेहूं देता है ।लंबे अरसे से कोटा होने के चलते उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार भी करता है ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को भी शिकायती पत्र भेजा है। उप जिलाधिकारी अंकित शुक्ला ने बताया कि शिकायत पर जांच कराई जाएगी।
