सत्यबन्धु भारत। जोतेश अवस्थी
टड़ियावां,हरदोई। थाना क्षेत्र में प्रदीप कुमार पुत्र बाबूराम 35 वर्ष निवासी ग्राम नया गांव थाना हरियावां बोरिंग मिस्त्री था। शनिवार को वह रोज़ की तरह अपने पिता व गांव के अन्य लोगो के साथ ग्राम पडरी में बोरिंग का कार्य करने गया था। मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार पाल रहा था। परिवार में पत्नी अनीता देवी 33 वर्ष दो पुत्र तीन पुत्रियां
गुलशन पुत्र शीतल पुत्री रंजीत नयनशी बब्ली मृतक प्रदीप काम से वापसी पर थमरवा में बाज़ार करने के लिए रुक गया था। उसके पिता बाबूराम व अन्य लेबर घर चले गए घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि प्रदीप ने अपने फोन से घर वालो के पास लगभग 8 बजे फोन कर बताया कि वह जल्लापुर पुलिया पर बैठा हुआ है। आकर उसे ले जाएं वह खुद आने की स्थित में नही है।ज्यादा समय बीत जाने पर रात्रि 11 बजे के आसपास परिवार वालो ने पुलिया के पास आकर देखा तो प्रदीप की साइकिल व चप्पले पड़ी हुई थीं। लेकिन वह मौजूद नही था।काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं लगा। मोबाइल स्वीच ऑफ़ जा रहा था।सुबह लगभग 7 बजे खेतो की तरफ जा रहे लोगों ने देखा तो हड़कमप मचगया। प्रदीप ने रक्षाबंधन मनाने के लिए बाजार से राखी भी खरीदी थी।जो उसके पास मिली।
गांव के लोगों का कहना है प्रदीप के साथ जरूर कोई घटना हुई जिस कारण उसकी मौत हो गई है।लोग तरह तरह के कयास लगा रहे है । इस्पेक्टर राय सिंह थाना टड़ियावां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवष्यक कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार वालों के साथ न्याय होगा।
