सत्यबन्धु भारत। आनंद दुबे
अम्बेडकर नगर । जयभारत महासम्पर्क अभियान" के अंतर्गत गांव गांव में राजीव जी की जयंती मनायी गयी यदि किसान और नौजवान कमजोर हो तो देश आत्मनिर्भरता खो देता है, किसान और नौजवान मजबूत हो तो देश की स्वतंत्रता मजबूत होती है उक्त बाते उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव /जनपद प्रभारी अम्बेडकरनगर प्रदीप कोरी ने हाथपाकड में "जयभारत महासम्पर्क अभियान" पर युवाओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा राजीव गांधी जी किसानों और नौजवानों के विकास के पक्षधर थे और उस दिशा में उन्होंने कदम उठाया, नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए जो शिक्षा से वंचित रह जाते थे उनके लिए वरदान साबित हो रहा है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र" ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा हमें आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना होगा, हमें दुनिया में विश्व शक्ति बनना होगा, लेकिन उन महाशक्ति की तरह नही जो दूसरों को दबाकर ऊपर उठे हैं राजीव गांधी जी इस प्रकार की सोच रखकर 21वी शदी के भारत की नीव रखी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया आज "जयभारत महासम्पर्क अभियान के अंतर्गत जिले के कांग्रेसजनों ने गांव गांव जाकर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व राजीव गांधी जी की 77 वी जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई और युवाओं को सम्बोधित किया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव /जनपद प्रभारी अम्बेडकरनगर प्रदीप कोरी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा" जितेन्द्र "के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसजनों ने हाथपाकड में राजीव गांधी की जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारतरत्न स्व राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके गांव में प्रभातफेरी निकाली और युवाओं को सम्बोधित करते हुए राजीव जी के विषय में जानकारी दी गई। जनपद के सभी न्यायपंचायत में जयभारत महासम्पर्क अभियान जोरशोर से चल रहा है और कांग्रेसजन गांव गांव प्रवास कर रहे हैं कार्यक्रम में प्रमुख रुप से राम रसीले सिंह, चंद्रभान, बृजेश कुमार, घनश्याम, तिलक राम, सविता वर्मा, अनिल निषाद, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
