
सत्यबन्धु भारत
बीघापुर ,उन्नाव। जिले में टॉपटेन अपराधियों के साथ ही विभिन्न क्षेत्र में सक्रिय माफियाओं को खंगालने की कवायद शुरू हो गई है। एसपी के निर्देश पर गुरुवार को बीघापुर थाने के टॉपटेन अपराधियों का सत्यापन
कराया गया तो वहीं अन्य क्षेत्र में सक्रिय माफिया चिन्हित किए जा रहे हैं।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले में भी अपराधियों पर सिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दी गई है। एसपी अविनाश पाण्डेय के निर्देश पर थाना स्तर पर वर्ष 2020 - 21 में दर्ज टॉपटेन अपराधियों का भौतिक सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। सत्यापन में लगे पुलिस कर्मी दर्ज अपराधियों की वर्तमान स्थिति की जांच कर पता कर रहे हैं कि वे जेल में हैं या फिर
जमानत पर छूटे हुए हैं।प्रभारी निरीक्षक जंग बहादुर पांडेय ने बताया कि सभी टॉप 10 वर्ष 2020 एवं 2021 से क्रियाशील अपराधी , लुटेरे, चोर, नकबजन, गौकस , महिला से सम्बंधित अपराघ जैसे छेड़-छाड़, रेप, एवं अन्य अपराध , हिस्ट्रीशीटर सभी
का सत्यापन कर सभी को थाने पर बुलाकर भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है वहीं त्रिनेत्र एप्प में फीडिंग एवं डोजीयर बनवाया जा रहा है ।
