हाई स्कूल में आकांक्षा पांडे 94.16%, इंटरमीडिएट में अभिषेक तिवारी 87.2%

सत्यबंधु भारत।आजम खान
अयोध्या। ओ पी एस इंटरमीडिएट कॉलेज निराला नगर में यूपी बोर्ड में हाईस्कूल के 243 व इंटर के 153 छात्रों का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा जिसमें हाई स्कूल की आकांक्षा पांडेय 94.16% ,शगुन श्रीवास्तव 93.67% ,शिवांश यादव 93.5%, जतिन मौर्या 93.2% ,प्रियांशी पांडेय 92.83% व इंटरमीडिएट के अभिषेक तिवारी 87.2 % आयुष्मान चौरसिया 87 % अंजलि चौरसिया 86.2% प्रज्ञा शुक्ला 86.2 % उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के प्रबंधक अमर सिंह प्रधानाचार्य सिराजुल हक समस्त शिक्षकों और अभिभावकों ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी छात्र छात्राओं को इससे और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
