
सत्यबन्धु भारत
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन राष्ट्र को संबोधित करेंगे। बाइडेन ने ट्वीट कर कहा, मैं आज अपराह्न 3:45 बजे अफगानिस्तान पर राष्ट्र को संबोधित करूंगा। बाइडेन का अफगानिस्तान के मामले पर संबोधित करने का निर्णय ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी सेना को अफगानिस्तान से वापस बुलाने का फैसला लिया जा चुका है। बाइडेन को तालिबान के कब्जे के बाद लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
बाइडेन ने इससे पहले संकेत दिए थे कि अफगानिस्तान को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। हालांकि अमेरिकी सेनाएं एयरफोर्स के जरिए मदद करता रहेगा। अब बाइडेन का संबोधन यह देखने लायक होगा कि तालिबान पर उनका रुख क्या रहता है? क्या अमेरिकी सेना को फिर से अफगानिस्तान में तैनात करने का फैसला लिया जा सकता है।
I will be addressing the nation on Afghanistan at 3:45 PM ET today.
— President Biden (@POTUS) August 16, 2021
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अमेरिका पर युद्धग्रस्त देश के लोगों के साथ विश्वासघात करने और पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की मांग के लिए राष्ट्रपति जो बिडेन को दोषी ठहराया गया।
सोमवार को व्हाइट हाउस के बाहर सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद खबर आई थी कि व्हाइट हाउस के शीर्ष सलाहकारों के बीच चर्चा चल रही है कि राष्ट्रपति बिडेन को अफगानिस्तान में गहरे संकट को कैसे संबोधित करना चाहिए। राष्ट्रपति जो बिडेन ने अफगानिस्तान में तैनाती के लिए अतिरिक्त 1,000 अमेरिकी सैनिकों को अधिकृत किया है। सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए लगभग 6,000 सैनिकों को बढ़ाया है।
