
सत्यबन्धु भारत। आनंद दुबे
अम्बेडकरनगर
दिल्ली कैंट श्मशान में 1 अगस्त को नौ साल की एक बच्ची की मौत और परिवार की अनुमति के बगैर शव को जलाने की घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है उक्त बाते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र" ने कही। उन्होंने कहा देश की राजधानी दिल्ली में यह स्तब्ध कर देने वाली घटना घटित हुई जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल ने कहा पीड़ित परिवार दिल्ली के नांगल गांव में रहता है, पीड़ित परिवार कूड़ा बीनकर गुजारा करता है। विगत रविवार को पीड़ित परिवार की इकलौती पुत्री पानी भरने के लिए गयी थी सबसे दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है 9 वर्षीय बालिका को जला दिया गया और उनके परिजनों को मृतक बालिका के शव को देखने नही दिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता /उपाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया आज 1 अगस्त को दिल्ली के नांगल गांव में एक 9 वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी करके उसे जला दिया गया आज हम सभी कांग्रेसजन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए कैंडिल मार्च निकालकर न्याय दिलाने की मांग करते हैं। 9 वर्षीय बच्ची के आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।मीडिया प्रभारी डॉ0 विजय शंकर तिवारी ने कहा कि निर्भया कांड पर हाय-तौबा मचानेवाले मोदी और केजरीवाल तथा भाजपा के आकाओं को इस हैवानियत पर चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा, राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला लोकेश त्रिपाठी, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनजीत राजभर, अकबरपुर नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति, ब्लाक अध्यक्ष भियांव बैजनाथ आजाद, अजय आजाद, रीतेश तिवारी अखिलेश, खरभान, श्रीनाथ, बब्लू यादव कमला देबी, सतारा देबी समेत दर्जनों कांग्रेस जन मौजूद रहे ।
