लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

9अगस्त से महंगाई और बेरोजगारी के विरूद्ध प्रदर्शन सरकार के विरूद्ध आगाज- प्रदीप कोरी



सत्यबन्धु भारत। आनंद दुबे

अम्बेडकरनगर। 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर ग्राम पंचायत और न्याय पंचायत की बाजारों में मंहगाई, बेरोजगारी के विरूद्ध ताली थाली बजाते हुए आगाज किया जायेगा उक्त बाते उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव /जनपद प्रभारी अम्बेडकरनगर प्रदीप कोरी ने कही उन्होंने कहा देश में महंगाई बेलगाम हो गई है पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि से दैनिक उपयोग और रोजमर्रा की वस्तुओं दिन प्रति दिन मंहगी हो रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र" ने कहा सभी कांग्रेसजन, ब्लाक अध्यक्ष नगर अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों को सक्रिय रूप से प्रदर्शन में भागीदारी करने की जरूरत है इसी के साथ जिन साथियों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है उनको पूरे दम खम के साथ जनता की भागीदारी सुनिश्चित करनी है पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी और रामकुमार पाल ने कहा कि जनता के समक्ष केवल कांग्रेस ही विकल्प शेष है जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी, महासचिव आलोक पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी संजय तिवारी ने कहा जनता मंहगाई और युवा बेरोजगारी से त्रस्त हो गयी है जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता /उपाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया आज जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकरनगर कार्यालय पर आगामी 9 अगस्त अगस्त क्रांति दिवस के वर्षगांठ पर महंगाई, बेरोजगारी, खाद्य पदार्थों में आ रही महंगाई, कोरोना महामारी से आयी समस्याओं के विरूद्ध 9,10,11 अगस्त को होने वाले न्याय पंचायत और ग्राम स्तरीय बाजारों में प्रदर्शन की तैयारी और मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र" ने की और संचालन जिला महासचिव अमित जायसवाल ने किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव /जनपद प्रभारी अम्बेडकरनगर प्रदीप कोरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी मौजूद रहे। प्रमुख रुप से पी सी सी सदस्य दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, डा गयादीन सिंह भारती जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महलीप्रसाद राजभर, गुलाम रसूल "छोटू", अनंत बहादुर सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, जिला महासचिव अफरोज आलम वेग, फिरोज अहमद किछौछवी, अमित जायसवाल, मसरूम आलम "मस्सू", आलोक पाठक, पुष्पलता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो जियाउद्दीन अंसारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशाल वर्मा, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रधुनाथ पटेल, दिवाकर पाण्डेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा, सेवाराम बर्मा, जिला सचिव राजपत पटेल, ज्ञानेन्द्र पाठक "नन्हे",राजीव गुप्ता, वी पी गौतम, अजय कुमार गौड़, राजित राम वर्मा, अम्बिका प्रसाद, शम्भूनाथ वर्मा, दीपक वर्मा, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव "सोनू", मो सगीर अहमद, रेहाना बानो, अकील अहमद, सोशल मीडिया जिला महासचिव राम जी वर्मा, मलिक हारून, ब्लाक अध्यक्ष कटेहरी नंदकुमार गुप्ता "दद्दू", ब्लाक भीटी शोभनाथ कन्नौजिया, ब्लाक अध्यक्ष जहांगीरगंज कपिलदेव बारी, अकबरपुर ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी "बंटी", टांडा ब्लाक अध्यक्ष राम कृपाल धावक, नगर अध्यक्ष अकबरपुर राजेश प्रजापति, किछौछा नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद इदरीसी, जीव लाल भारती, दूधनाथ कन्नौजिया, मो नसीर अली, श्रवण कुमार, नावेद अख्तर, सलमान खुर्शीद, अजमल, अशफ़ाक अली, अब्दुल रहमान, निजामुद्दीन, दीनानाथ यादव, रीतेश तिवारी, मस्तराम शर्मा आदि मौजूद रहे।