लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

दो डग्गामार बसें की गई सीज,85 हजार का जुर्माना लगा



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

हरदोई। काफी दिनों से गैर प्रान्त जाने बाली डग्गामार बसें चलने की शिकायत आ रही थी। शिकायतों पर ध्यान देते हुए एआरटीओ दयाशंकर ने  हरदोई में धड़ल्ले से दौड़ रहे डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चैकिंग अभियान शुरू किया। एआरटीओ दयाशंकर तथा एआरएम आरएस पाण्डेय के नेतृत्व में अनाधिकृत रूप से चल रही डग्गामार बसों के विरुद्ध सघन चैकिंग के दौरान सड़क पर अनाधिकृत रूप से फर्राटा भर रही दो बसों को सीज किया। देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चैकिंग के दौरान एआरटीओ दयाशंकर ने सीज बसों पर 85 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। अनाधिकृत रूप से बिना परमिट के चल रही दोनों बसें सरकारी राजस्व को चूना लगा रही थी। सीज की गई बसों में एक बस बुलंदशहर की तथा दूसरी सम्भल की बताई गईं।