लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब सहित 04 को पकड़ा



सत्यबन्धु भारत

शाहाबाद, हरदोई। जनपद के एसपी अजय कुमार के निर्देशन पर पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के बिरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।  इसी क्रम में शाहाबाद पुलिस ने अवैध शराब कारोबार में संलिप्त दो महिलाओं सहित चार लोगों को धर दबोचा।

मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खेड़ाबीबी ज़ई दबिश दी। दबिश के दौरान राघवेंद्र, संगीता व रूबी के पास से पुलिस ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।  बहीं दानियापुर बिक्कू में दबिश देते हुए पुलिस ने अहमद खां को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों के बिरुद्ध अचानक कार्यवाही से हड़कम्प मच गया।