लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

75 वे स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया



सत्यबन्धु भारत

लखनऊ। मयूर रेसीडेंसी सोसाइटी द्वारा 75 वें स्वतंत्रता दिवस को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । समिति के वरिष्ठ सदस्य कर्नल जी पी अवस्थी जी द्वारा सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया , और लोगों को राष्ट्र हित में जीने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर  बच्चों और बड़ों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों द्वारा सबका मन मोह लिया । स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बच्चो  के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन  भी किया गया l इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।  शाम के समय दिए जला कर देश की स्वतंत्रता के लिए कुर्बान सभी  वीर सपूतों को  याद किया गया एवम श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर  मयूर रेसीडेंसी सोसाइटी के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।